- Home
- टॉप न्यूज़
- 15 अगस्त 1947 को मिली थी ‘कटी-फटी आजादी : मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
15 अगस्त 1947 को मिली थी ‘कटी-फटी आजादी : मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
16 Aug 2025
, by: Prakash
मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत को 15 अगस्त 1947 को मिली आजादी अधूरी थी और इसे उन्होंने ‘कटी-फटी आजादी’ करार दिया।
एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में विजयवर्गीय ने कहा “गलत नीतियों के कारण भारत माता के दो टुकड़े हुए थे।
जिस आजादी के लिए भगत सिंह ने फांसी का फंदा पहना, वह पूर्ण स्वतंत्रता हमें 15 अगस्त को नहीं मिली थी। हमें अधूरी आजादी मिली थी। उन्होंने कहा हम अखंड भारत की कल्पना करते हैं।
कभी न कभी ऐसा दिन आएगा जब इस्लामाबाद में भी तिरंगा झंडा फहराया जाएगा और अखंड भारत का सपना साकार होगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
