मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा

feature-top

मुंबई एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। बैंकॉक से मुंबई रहा इंडिगो एयरबस A321 विमान (फ्लाइट नंबर 6E 1060) लैंडिंग के दौरान रनवे से टकरा गया।

खराब मौसम और भारी बारिश के बीच विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया, जिसे एविएशन की भाषा में टेल स्ट्राइक कहा जाता है।

इस घटना में विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं। इसके बाद लैंडिंग की दोबारा कोशिश की गई और फिर सफलतापू्र्वक लैंडिंग कराई गई।


feature-top