बिहार एसआईआर विवाद: चुनाव आयोग ने विपक्ष पर साधा निशाना

feature-top

चुनाव आयोग (ईसी) ने बिहार में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर हो रही आलोचनाओं का जवाब देते हुए ज़ोर देकर कहा कि राजनीतिक दल मतदाता सूची प्रक्रिया के हर चरण में शामिल होते हैं, लेकिन समय पर आपत्तियाँ दर्ज कराने में विफल रहे।

चुनाव आयोग ने कहा, "ऐसा लगता है कि कुछ राजनीतिक दलों और उनके बूथ स्तरीय एजेंटों (बीएलए) ने उचित समय पर मतदाता सूची की जाँच नहीं की और अगर कोई त्रुटि थी, तो उसे उजागर नहीं किया "।


feature-top