ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अस्पताल में भर्ती

feature-top

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक की तबीयत  अचानक बिगड़ गई।

78 वर्षीय पटनायक को डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद  भुवनेश्वर स्थित एसयूएम अल्टीमेट मेडिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 बीजू जनता दल (बीजद) अध्यक्ष पटनायक की हालत फिलहाल स्थिर है। डॉक्टरों की टीम उनका चिकित्सीय परीक्षण और उपचार कर रही है। अस्पताल के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. आलोक पाणिग्रही उनकी देखरेख कर रहे हैं।


feature-top