भाजपा विधायक ने यूपी के गाजीपुर का नाम बदलने की मांग करी

feature-top

बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक केतकी सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार से गाजीपुर का नाम बदलकर महर्षि परशुराम के पिता महर्षि गौतम के नाम पर रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा है।

बांसडीह स्थित अपने आवास पर केतकी सिंह ने संवाददाताओं से कहा, "ऐसे सभी नाम जो हमें हमारे कलंक की याद दिलाते हैं, जो आक्रमणकारियों के महिमामंडन और उनकी प्रशंसा के लिए रखे गए हैं, ऐसे सभी नाम हटा दिए जाने चाहिए और महापुरुषों की जन्मभूमि का नाम उनके नाम पर रखा जाना चाहिए। मैं चाहती हूँ कि गाजीपुर जिले का नाम बदला जाए।"


feature-top