रायपुर : कांगेर वैली एकेडमी स्कूल बस हादसे का शिकार, नगर निगम की कचरा गाड़ी ने मारी टक्कर

feature-top

आज सुबह कांगेर वैली एकेडमी स्कूल की बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। नगर निगम की कचरा गाड़ी रिवर्स करते समय बस से इतनी जोरदार टकरा गई कि बस का शीशा टूट गया।

गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने के बाद नगर निगम वाहन का चालक मौके से तेज रफ्तार में फरार हो गया।

नगर निगम से जुड़ी गाड़ियां अक्सर लापरवाही से चलाई जाती हैं। इनकी रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रहता, जिसके कारण ऐसे हादसे बार-बार देखने को मिलते हैं।


feature-top