- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर : बिना हेलमेट नहीं बिकेगा टू-व्हीलर
रायपुर : बिना हेलमेट नहीं बिकेगा टू-व्हीलर
19 Aug 2025
, by: Prakash
सड़क हादसों में लगातार बढ़ रही मौतों को देखते हुए पुलिस ने बड़ा निर्णय लिया है। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि अब शहर के किसी भी शोरूम से बिना हेलमेट दिए दोपहिया वाहन नहीं बेचे जा सकेंगे।
आदेश के अनुसार, शोरूम संचालकों के लिए यह अनिवार्य होगा कि वे प्रत्येक टू-व्हीलर के साथ ग्राहक को हेलमेट उपलब्ध कराएं।
इस नियम का उल्लंघन करने पर संबंधित शोरूम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और लाइसेंस तक रद्द किया जा सकता है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
