केंद्र सरकार के जीएसटी बोनस से बाजार खुश, सेंसेक्स लगभग 700 अंक चढ़ा

feature-top

केंद्र सरकार द्वारा वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली में व्यापक बदलावों को मंज़ूरी दिए जाने के एक दिन बाद, भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। सुबह 9.30 बजे तक सेंसेक्स लगभग 700 अंकों की बढ़त के साथ 81,000 के पार कारोबार कर रहा था। इसी दौरान निफ्टी भी 156.65 अंकों की बढ़त के साथ 24,871.70 पर कारोबार कर रहा था।


feature-top