वरिष्ठ नागरिक दिवस पर आरएलसी 90 द्वारा भजन संध्या एवं नाश्ता वितरण

feature-top

रायपुर लेडीज़ सर्कल 90 ने वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत भजन संध्या से हुई, जिसमें मधुर भजनों ने सभी का मन मोह लिया।

भजन संध्या के पश्चात उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को स्नेहपूर्वक नाश्ता वितरित किया गया। इस अवसर पर आरएलसी 90 की सदस्यों ने वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद ही समाज की सबसे बड़ी पूंजी है।

कार्यक्रम में सभी ने आनंदपूर्वक भाग लिया और वातावरण भक्ति व आत्मीयता से भर गया।


feature-top
feature-top