- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर : 16 सितंबर से बदल जाएगा एलायंस एयर की उड़ानों का समय
बिलासपुर : 16 सितंबर से बदल जाएगा एलायंस एयर की उड़ानों का समय
बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से संचालित एलायंस एयर की कई उड़ानों का समय 16 सितंबर से बदल जाएगा। खास बात यह है कि प्रयागराज के लिए अब सप्ताह में दो दिन उड़ान उपलब्ध होगी।
बुधवार का शेड्यूल
बुधवार को दिल्ली-बिलासपुर उड़ान सुबह 6:50 बजे दिल्ली से रवाना होकर 9:30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।
इसके बाद बिलासपुर-कोलकाता उड़ान सुबह 9:50 बजे प्रस्थान करेगी और 11:40 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में कोलकाता से उड़ान 12:15 बजे भरकर 2:06 बजे बिलासपुर उतरेगी। वहीं, बिलासपुर से जगदलपुर के लिए उड़ान दोपहर 2:25 बजे रवाना होकर 3:25 बजे पहुंचेगी। इसके अलावा, बिलासपुर-प्रयागराज उड़ान जो अब तक केवल मंगलवार को चलती थी, अब गुरुवार को भी संचालित होगी।
शनिवार का शेड्यूल
शनिवार को दिल्ली-बिलासपुर उड़ान सुबह 7:20 बजे दिल्ली से रवाना होकर 10:05 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। इसके बाद बिलासपुर-जबलपुर उड़ान सुबह 10:30 बजे रवाना होकर 11:30 बजे जबलपुर लैंड करेगी। वापसी में जबलपुर से उड़ान 11:55 बजे रवाना होकर 12:50 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। दोपहर 1:15 बजे बिलासपुर से दिल्ली के लिए उड़ान रवाना होगी, जो शाम 4:00 बजे दिल्ली लैंड करेगी।
रविवार का शेड्यूल
रविवार को जबलपुर-बिलासपुर उड़ान सुबह 10:05 बजे टेक ऑफ कर 11:10 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। इसके बाद बिलासपुर-कोलकाता उड़ान सुबह 11:35 बजे रवाना होकर 1:25 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
वापसी उड़ान कोलकाता से दोपहर 2:00 बजे टेक ऑफ होकर 3:50 बजे बिलासपुर उतरेगी। वहीं शाम 4:15 बजे बिलासपुर से जबलपुर के लिए उड़ान रवाना होगी, जो 5:15 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
