सेंसेक्स 237 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

feature-top

घरेलू स्टॉक मार्केट (शेयर बाजार) ने सप्ताह के पहले सत्र में मजबूत शुरुआत की। बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर मार्केट खुलने पर 237.31 अंक की तेजी के साथ 80,948.07 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह, निफ्टी भी 68.95 अंकों की बढ़त के साथ 24,809.95 अंक के लेवल पर ट्रेृड करता दिखा।

शुरुआती कारोबार में निफ्टी पर टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, श्रीराम फाइनेंस, हिंडाल्को, एसबीआई सबसे ज्यादा लाभ वाले शेयर के तौर पर उभरें, जबकि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट, टाटा कंज्यूमर में गिरावट दर्ज की गई।


feature-top