'डीएमके के द्रविड़ राजनीति मॉडल पर अलगाववादी मानसिकता हावी है': निर्मला सीतारमण

feature-top

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके, भाजपा को निशाना बनाने के लिए भाषा और द्रविड़ पहचान से जुड़े भावनात्मक मुद्दे उठा रही है, क्योंकि उसके पास अपनी सरकार पर लगे भ्रष्टाचार और जाति-अपराधों के आरोपों का कोई जवाब नहीं है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि इससे बड़ा कोई बेतुका तर्क नहीं हो सकता कि उनकी पार्टी द्रविड़ हितों के ख़िलाफ़ है।

तमिलनाडु की रहने वाली सीतारमण ने कहा, "उनका (डीएमके) समय इन घटनाओं को देखने की बजाय अलगाववादी तर्क लाने में बीतता है। वे आरोप लगाते हैं कि उनके टैक्स का पैसा बिहार जा रहा है। क्या बिहार पाकिस्तान में है? बिहार के लोग आपकी फैक्ट्रियों में काम कर सकते हैं। आप अपना मुनाफा कमा सकते हैं। लेकिन आप आपके टैक्स का पैसा अपने पास रखना चाहते हैं। अलगाववादी मानसिकता राजनीति के तथाकथित द्रविड़ मॉडल पर हावी है।"


feature-top