उत्तराखंड में बांग्लादेशी नागरिकों सहित 14 फर्जी बाबा गिरफ्तार

feature-top

अधिकारियों ने बताया कि धोखाधड़ी और धर्म परिवर्तन में कथित रूप से शामिल फर्जी 'बाबाओं' को पकड़ने के लिए उत्तराखंड सरकार की पहल 'ऑपरेशन कालनेमि' के तहत अब तक चौदह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) नीलेश आनंद भरणे ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 'ऑपरेशन कालनेमि' के तहत पुलिस ने राज्य में 5,500 से अधिक लोगों से पूछताछ की है, जिनमें से 1,182 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने बताया कि चौदह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से कुछ बांग्लादेशी नागरिक हैं।


feature-top