गोवा सीएम ने बस्तर के लिए दी 5 करोड़ की सहायता

feature-top

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने बस्तर के लिए पाँच करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। यह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से दी गई है। बस्तर और पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए यह आर्थिक सहायता दी गई है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से आभार जताते हुए कहा— “आपके सहयोग से प्रभावित परिवारों को राहत मिल सकेगी।”


feature-top