अदालत का इस्तेमाल राजनीतिक लड़ाई के लिए न करें : सुप्रीम कोर्ट

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने आज राजनीतिक दलों को कड़ी नसीहत दी। चीफ जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ में न्यायमूर्ति बी. आर. गवई ने कहा कि हम बार-बार कह रहे हैं कि अदालत का इस्तेमाल राजनीतिक लड़ाई के लिए न करें।

अगर आप राजनेता हैं तो आपकी चमड़ी मोटी होनी चाहिए। यह टिप्पणी तेलंगाना बीजेपी नेता की ओर से दायर उस याचिका पर सुनवाई के दौरान की गई, जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई थी।

सुनवाई में बीजेपी की ओर से पेश वकील ने दलील दी कि हाई कोर्ट ने अपने ही आदेशों का खंडन किया है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि न्यायालय को राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का मंच नहीं बनाया जा सकता और नेताओं को आलोचना झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए।


feature-top