पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए रायपुरवासी

feature-top

हाल ही में पंजाब में आई बाढ़ की त्रासदी से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए राहत अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा और समाजसेवी हैप्पी सिब्बल के नेतृत्व में 09 सितंबर 2025, मंगलवार को दोपहर 12 बजे गुरुद्वारा श्याम नगर से एक ट्रक राहत सामग्री लेकर रवाना होगा।

आयोजकों ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस मानवता सेवा के अभियान में सहयोग करें।


feature-top