AIMIM यूपी अध्यक्ष शौकत अली का बागेश्वर बाबा पर हमला

feature-top

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के यूपी अध्यक्ष शौकत अली ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने मुरादाबाद पहुंचे शौकत अली ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री हिन्दू राष्ट्र की बात करते हैं, जबकि अतीत में वे भी मुसलमान रहे होंगे।

उन्होंने कहा कि चारों वेदों को पढ़े बिना किसी को सनातन का अर्थ समझने का अधिकार नहीं है। शौकत अली ने धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देते हुए कहा कि पहले वे सनातन का सही मतलब बताएं और चारों वेदों का अध्ययन करें।

उन्होंने कहा कि अगर कोई मुस्लिम राष्ट्र की बात करे तो उस पर मुकदमा दर्ज हो जाता है, जबकि धीरेंद्र शास्त्री खुलेआम हिन्दू राष्ट्र की बात करते हैं। AIMIM अध्यक्ष ने कहा कि देश का कानून हमें बराबरी का अधिकार देता है।

कोई हमें छेड़ेगा तो हम संवैधानिक तरीके से जवाब देंगे। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को ‘नकली हिंदू’ करार देते हुए कहा कि उनके बयानों में दोहरापन साफ दिखाई देता है।


feature-top