पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड : मुख्य आरोपी के अवैध बाड़े पर प्रशासन की बुलडोज़र कार्रवाई

feature-top

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर के अवैध बाड़े पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। आठ माह पहले हुए इस जघन्य हत्याकांड में सुरेश चंद्राकर के चट्टान पारा स्थित बाड़े को क्राइम सीन मानकर पुलिस ने सील कर दिया था।

आरोप है कि हत्या के बाद मुकेश के सबूत इसी बाड़े के सेप्टिक टैंक में छिपाए गए थे। आज दोपहर राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और अवैध अतिक्रमण के मद्देनज़र बुलडोज़र चलाकर तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की। यह बाड़ा राजस्व भूमि पर अवैध रूप से निर्मित बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि जिले के पत्रकारों और स्थानीय नागरिकों ने लंबे समय से आरोपी के इस बाड़े को हटाने की मांग की थी। आठ माह बाद आरोपी सुरेश चंद्राकर के खिलाफ शासन की ओर से यह एक और बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।


feature-top