नेशनल हेराल्ड केस : ईडी ने अदालत में पेश किए दो अहम दस्तावेज

feature-top

राउज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश की अदालत में नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोर्ट में दो महत्वपूर्ण दस्तावेज पेश किए।

विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने इन दस्तावेजों की प्रति कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत सभी प्रस्तावित आरोपितों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर के लिए तय की है। ईडी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस.वी. राजू ने वर्ष 2014 में सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा दर्ज शिकायत और 30 जून 2021 का एक दस्तावेज अदालत में पेश किया। दोनों दस्तावेजों को रिकॉर्ड में शामिल कर लिया गया है।


feature-top