RRB ग्रुप D की CBT परीक्षा नवंबर से

feature-top

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने विभिन्न लेवल-1 पदों (CEN 08/2024) के लिए होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षा 17 नवंबर 2025 से शुरू होकर दिसंबर 2025 के अंत तक चलेगी।

आरआरबी की ओर से जारी सूचना के अनुसार— परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी देने वाला लिंक परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय होगा। ई-काल लेटर डाउनलोड करने की सुविधा परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व उपलब्ध कराई जाएगी।

परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों की आधार लिंक्ड बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना मूल आधार कार्ड या ई-आधार की प्रमाणित प्रति साथ लानी होगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि परीक्षा के दिन किसी असुविधा से बचने के लिए वे यह सुनिश्चित करें कि उनका आधार UIDAI सिस्टम में अनलॉक स्थिति में हो।


feature-top