चैतन्य बघेल की याचिका पर हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 15 को

feature-top

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की याचिका पर बीते कल हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।

जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की एकलपीठ में हुई इस सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपना पक्ष मजबूती से रखा। कोर्ट ने सुनवाई के बाद अगली तारीख 15 सितंबर 2025 निर्धारित की है।

इस दौरान ईडी से अपेक्षा की गई है कि वह अपने दावों को समर्थन देने वाले दस्तावेज़ और चालान न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेगी।


feature-top