छत्तीसगढ़ में यूनिफाइड कमांड की बड़ी बैठक

feature-top

नया रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में यूनिफाइड कमांड की अहम बैठक शुरू हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इसकी अध्यक्षता कर रहे हैं।

बैठक में नक्सलवाद के खात्मे की रणनीति और बस्तर क्षेत्र के विकास पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।

बैठक में गृहमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन और गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए हैं।

इसके अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), आईटीबीपी, बीएसएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ, भारतीय वायुसेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के उच्च अधिकारी भी बैठक में मौजूद हैं।


feature-top
feature-top