रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट लागू करने की तैयारी शुरू

feature-top

राजधानी रायपुर में आगामी 1 नवंबर से लागू होने वाले पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम की तैयारी शुरू हो गई है। सरकार के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय स्तर पर विशेष कमेटी गठित की गई है।

पुलिस महानिदेशक अरुणदेव गौतम ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस महानिरीक्षक प्रदीप गुप्ता की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति ने कमिश्नरेट प्रणाली के ड्राफ्ट पर काम प्रारंभ कर दिया है।

 इस समिति में पुलिस महानिरीक्षक (नारकोटिक्स) अजय यादव, पुलिस महानिरीक्षक (रायपुर रेंज) अमरेश मिश्रा, पुलिस महानिरीक्षक (अअवि) ध्रुव गुप्ता, उप पुलिस महानिरीक्षक (दूरसंचार) अभिषेक मीणा, उप पुलिस महानिरीक्षक (सीसीटीएनएस) संतोष सिंह और पुलिस अधीक्षक (विआशा) प्रभात कुमार को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त, वैधानिक पहलुओं पर परामर्श के लिए लोक अभियोजन संचालनालय की संयुक्त संचालक मुकुला शर्मा को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।


feature-top