सीमा पर बाड़ : नगा संगठन ने मणिपुर राजमार्गों को अवरुद्ध किया

feature-top

मणिपुर की नगा जनजातियों का प्रतिनिधित्व करने वाली यूनाइटेड नगा काउंसिल ने केंद्र सरकार द्वारा मुक्त आवागमन व्यवस्था (FMR) को समाप्त करने और 1,643 किलोमीटर लंबी भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने के फैसले के विरोध में "व्यापार प्रतिबंध" शुरू किया है। यूएनसी ने कहा कि सड़क नाकेबंदी से किसी भी व्यावसायिक सामान की आवाजाही नहीं हो पाएगी। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 2 और 37 के नगा-बहुल इलाकों में ट्रकों को रोक दिया है।


feature-top