प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा तय

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आएंगे। वे 31 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री रजत जयंती स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री को इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

प्रधानमंत्री मोदी रायपुर में विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे और राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्योत्सव का शुभारंभ भी करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर मंजूरी मिल चुकी है।


feature-top