रायबरेली पहुँचने पर राहुल गांधी का विरोध

feature-top

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा सांसद और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर विरोध किया।

राहुल गांधी जिस मार्ग से अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए गुजर रहे थे, उसी हाईवे पर भाजपा कार्यकर्ता एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे।

भाजपा नेताओं की मांग थी कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, बिहार में राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस्तेमाल किए गए अपशब्दों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।


feature-top