देशभर में मतदाता सूची पुनरीक्षण की कवायद तेज

feature-top

चुनाव आयोग ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को देशभर में लागू करने की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में आयोग ने अपने राज्य स्तरीय अधिकारियों के साथ एसआईआर प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण की नीति पर प्रस्तुति दी और इसके विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भी राज्य में एसआईआर के कार्यान्वयन से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।


feature-top