उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

feature-top

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे से मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब दोनों दलों के बीच संभावित गठबंधन की चर्चाएँ तेज हैं।

राज ठाकरे के आवास शिवतीर्थ पर हुई इस बैठक में दोनों दलों के प्रमुखों के साथ उनके करीबी नेता भी मौजूद रहे।

यह उद्धव और राज ठाकरे की दूसरी सार्वजनिक मुलाकात है। इससे पहले उद्धव ठाकरे गणेश उत्सव के अवसर पर भी शिवतीर्थ पहुंचे थे।


feature-top