रायपुर : आकाशीय बिजली गिरने से छात्र की मौत

feature-top

राजधानी रायपुर में स्कूल में खेलते समय आकाशीय बिजली गिरने से एक छात्र की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

यह घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। मृतक छात्र की पहचान प्रभात साहू (16 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सेंट जोसेफ स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र था। जानकारी के अनुसार, स्कूल में छठवें पीरियड में स्पोर्ट्स की क्लास चल रही थी।

इस दौरान प्रभात अपने दोस्तों के साथ मैदान में फुटबॉल खेल रहा था, जबकि स्पोर्ट्स टीचर कुछ दूरी पर अन्य छात्रों को बास्केटबॉल खिला रहे थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई और प्रभात की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्कूल प्रबंधन तुरंत छात्र को निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


feature-top