हमें अपने संविधान पर गर्व है: CJI बी.आर. गवई

feature-top

सुप्रीम कोर्ट में राष्ट्रपति के विशेषाधिकार से जुड़ी सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बी.आर. गवई ने पड़ोसी देशों के हालात का जिक्र करते हुए कहा कि हमें अपने संविधान पर गर्व है।

उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा – देखिए, हमारे पड़ोसी देशों में क्या हाल है, नेपाल में भी हमने यही देखा है। चीफ जस्टिस की इस टिप्पणी पर संविधान पीठ के एक अन्य सदस्य जस्टिस विक्रम नाथ ने भी हामी भरी और कहा – "हां, बांग्लादेश में भी हमने यही देखा।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में पांच जजों की संविधान पीठ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा विधेयकों पर स्वीकृति देने की शक्ति से संबंधित 14 सवालों पर सुनवाई कर रही है। इसी दौरान पड़ोसी देशों का उदाहरण देते हुए संविधान की मजबूती पर जोर दिया गया।


feature-top