सेंसेक्स 324 और निफ्टी 105 अंकों की बढ़त के साथ बंद

feature-top

भारतीय शेयर बाजार ने बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार बंद किया। बीएसई सेंसेक्स 323.83 अंकों (0.40%) की बढ़त के साथ 81,425.15 अंकों पर बंद हुआ।

इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 104.50 अंकों (0.42%) की तेजी के साथ 24,973.10 अंकों पर बंद हुआ।

लगातार दूसरे दिन आईटी स्टॉक्स में शानदार तेजी दिखी। एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, इंफोसिस के शेयर जोरदार तेजी के साथ बंद हुए। बताते चलें कि मंगलवार को भी बाजार ने हरे निशान में कारोबार बंद किया था।


feature-top