बिहार को दो बड़ी सौगात, हाईवे और रेलवे प्रोजेक्ट को मंजूरी

feature-top

केंद्रीय कैबिनेट ने बिहार में बक्सर-भागलपुर हाई-स्पीड कॉरिडोर के मोकामा–मुंगेर खंड (82.4 किमी) के निर्माण को हरी झंडी दी है।

4,447 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे दक्षिणी बिहार को नई रफ्तार देगा। इसके साथ ही, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाले भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट रेलवे लाइन (177 किमी) के दोहरीकरण को भी मंजूरी मिली है।

यह परियोजना 3,169 करोड़ रुपये की लागत से पूरी होगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि दोनों परियोजनाएं क्षेत्र में रोजगार और कनेक्टिविटी बढ़ाने के साथ-साथ लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएंगी।


feature-top