मातृभाषा पर गर्व करें, दूसरों की भाषा का भी सम्मान करें : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

feature-top

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जनता से अपील की कि वे अपनी मातृभाषा बंगाली में निडर होकर बात करें। उन्होंने कहा, बंगाली में ज़्यादा बोलो, डरो मत। हम अपनी मातृभाषा पर गर्व करते हैं और उसका सम्मान करेंगे।

साथ ही हम दूसरी भाषाओं का भी पूरा आदर करते हैं। यह बयान उन्होंने राज्य के प्रवासी मजदूरों पर हो रहे कथित हमलों की पृष्ठभूमि में दिया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जो प्रवासी मजदूर वापस बंगाल लौटेंगे, उन्हें राज्य सरकार की ओर से पाँच हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

साथ ही, उनके बच्चों को नज़दीकी विद्यालयों में दाखिला दिलाया जाएगा। जलपाईगुड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने कहा, मैं हर दिन अपमान सहती हूँ, लेकिन बंगाल के विकास के लिए हर संघर्ष झेलने को तैयार हूँ।


feature-top