भारत-पाकिस्तान T-20 मैच रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में लगी याचिका

feature-top

एशिया कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में 14 सितंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को रद्द कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। यह याचिका एलएलबी की छात्राएं ने दायर की है।

याचिकाकर्ताओं ने हाल के आतंकी हमलों और सीमा पर हुए संघर्ष विराम उल्लंघनों का हवाला देते हुए कहा है कि पाकिस्तान के साथ मैच खेलना राष्ट्रीय भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।

याचिका में कहा गया है कि इस तरह का आयोजन राष्ट्रीय हितों और सशस्त्र बलों के मनोबल को नुकसान पहुँचाने वाला है। छात्राओं ने अदालत को बताया कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई लोगों की जान गई थी।

इसके अलावा, फरवरी से मई 2025 के बीच पाकिस्तानी सेना ने कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। ऐसे हालात में भारत का पाकिस्तान से क्रिकेट खेलना गलत संदेश देगा और यह उन शहीदों का अपमान होगा जिन्होंने आतंकवाद से लड़ते हुए प्राण गंवाए।


feature-top