अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ीं, ईडी ने दर्ज किया नया केस

feature-top

रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड (आरकॉम) के खिलाफ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) से जुड़े 2,929 करोड़ रुपये के कथित ऋण धोखाधड़ी मामले में नया मामला दर्ज किया है।

ईडी की कार्रवाई सीबीआई द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर हुई है। सीबीआई ने यह शिकायत 21 अगस्त को दर्ज की थी।

ईडी ने मामले को प्रवर्तन मामले की सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) के रूप में दर्ज किया है, जिसे पुलिस की एफआईआर के बराबर माना जाता है।


feature-top