भ्रामक विज्ञापन मामले में शाहरुख, अजय और टाइगर को नोटिस

feature-top

राजस्थान राज्य उपभोक्ता प्रतिशोध आयोग ने विमल पान मसाला के भ्रामक विज्ञापन को लेकर बड़ा कदम उठाया है। आयोग ने बॉलीवुड सितारों शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ के साथ ही कंपनी को भी नोटिस जारी किया है।

आयोग ने सभी को 8 अक्तूबर 2025 को व्यक्तिगत रूप से या अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

यह कार्रवाई जयपुर निवासी गजेन्द्र सिंह द्वारा दायर परिवाद के आधार पर की गई है।


feature-top