ट्रंप के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या

feature-top

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी और कंजरवेटिव लीडर चार्ली किर्क की यूटा के एक कॉलेज कार्यक्रम में गोली मारकर हत्या कर दी गई

 राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा— महान और अद्वितीय व्यक्ति, चार्ली किर्क का निधन हो गया है। अमेरिका के युवाओं के दिल को उनसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता था। सभी उन्हें प्यार और सम्मान करते थे—खासकर मैं।

अब वह हमारे बीच नहीं रहे। मेलेनिया और मेरी संवेदनाएँ उनकी पत्नी एरिका और पूरे परिवार के साथ हैं।

चार्ली, हम तुमसे प्यार करते हैं! ट्रंप ने आगे घोषणा की कि चार्ली किर्क को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरे अमेरिका में रविवार शाम 6 बजे तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। उन्होंने उन्हें "सच्चा महान अमेरिकी देशभक्त" बताते हुए कहा कि देश हमेशा उनके योगदान को याद रखेगा।


feature-top