रूसी सेना में भारतीयों की भर्ती पर विदेश मंत्रालय का जवाब

feature-top

रूसी सेना में भारतीय नागरिकों की भर्ती को लेकर केंद्र सरकार ने अपना आधिकारिक बयान जारी किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा हाल ही में हमें ऐसी रिपोर्ट्स मिली हैं कि भारतीय नागरिकों की भर्ती रूसी सेना में की जा रही है।

सरकार ने पिछले एक साल में कई मौकों पर इस तरह की गतिविधियों के खतरों और जोखिमों को लेकर अपने नागरिकों को सचेत किया है।" उन्होंने बताया कि यह मामला दिल्ली और मॉस्को, दोनों जगह रूसी अधिकारियों के साथ उठाया गया है।

भारत ने स्पष्ट रूप से अनुरोध किया है कि इस प्रथा को तुरंत समाप्त किया जाए और पहले से भर्ती किए गए भारतीय नागरिकों को वापस भेजा जाए। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि सरकार प्रभावित भारतीय नागरिकों के परिवारों के लगातार संपर्क में है और उनकी हर संभव मदद की जा रही है।


feature-top