- Home
- टॉप न्यूज़
- ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ अभियान पर रवाना हुई तीनों सेनाओं की संयुक्त महिला टीम
‘समुद्र प्रदक्षिणा’ अभियान पर रवाना हुई तीनों सेनाओं की संयुक्त महिला टीम
भारतीय इतिहास बीते कल का दिन एक नया अध्याय लेकर आया। पहली बार थल सेना, वायु सेना और नौसेना की महिला अधिकारियों की संयुक्त टीम दुनिया का समुद्री चक्कर लगाने के लिए रवाना हुई।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली से वर्चुअल तरीके से इस महत्वाकांक्षी अभियान को हरी झंडी दिखाई। यात्रा की शुरुआत मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से हुई। ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ नामक इस अभियान में 10 महिला अधिकारी शामिल हैं।
वे ‘त्रिवेणी’ नामक 50 फुट लंबे स्वदेशी नौकायन पोत पर सवार होकर नौ महीने तक समुद्र की लहरों और कठिन रास्तों को पार करेंगी। इस दौरान वे लगभग 26,000 समुद्री मील (नॉटिकल माइल) की दूरी तय करेंगी।
यह पहली बार है जब भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना की महिलाएं मिलकर विश्व परिक्रमा जैसी ऐतिहासिक और साहसिक यात्रा पर निकली हैं। इस अभियान को महिला सशक्तिकरण और सेनाओं की नयी ऊर्जा के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
