- Home
- टॉप न्यूज़
- ढाका यूनिवर्सिटी चुनाव में जमात-ए-इस्लामी की जीत चिंताजनक संकेत है - शशि थरूर
ढाका यूनिवर्सिटी चुनाव में जमात-ए-इस्लामी की जीत चिंताजनक संकेत है - शशि थरूर
12 Sep 2025
, by: Prakash
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ढाका विश्वविद्यालय चुनावों में जमात-ए-इस्लामी की छात्र इकाई की जीत को "भविष्य के लिए चिंताजनक संकेत" बताया है।
थरूर ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि बांग्लादेश की दोनों प्रमुख पार्टियों (अब प्रतिबंधित) अवामी लीग और बांग्लादेश नेशनल पार्टी के प्रति जनता में निराशा की भावना बढ़ रही है।
उन्होंने सवाल उठाया कि फरवरी 2026 में होने वाले बांग्लादेश के आम चुनावों पर इस बदलते जनमत का क्या असर पड़ेगा।
थरूर ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा “भारतीयों के लिए यह भले ही एक छोटी सी घटना लगे, लेकिन वास्तव में यह आने वाले समय का एक गंभीर संकेत है।”
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
