उत्तराखंड : दरोगा और कांस्टेबल भर्ती के लिए एकीकृत नियमावली लागू

feature-top

उत्तराखंड सरकार ने दरोगा और कांस्टेबल भर्ती के लिए एकीकृत नियमावली लागू कर दी है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। नई व्यवस्था में भर्ती की आयु सीमा सहित कई बदलाव किए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विभिन्न विभागों में वर्दीधारी पदों की भर्ती प्रक्रिया में एकरूपता लाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

नई नियमावली के तहत अब उप निरीक्षक पुलिस, अभिसूचना, प्लाटून कमांडर, गुल्मनायक पीएसी-आईआरबी, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, उप कारापाल, होमगार्ड विभाग में प्लाटून कमांडर, वन दरोगा, आबकारी उप निरीक्षक तथा युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी की भर्ती एक ही परीक्षा से होगी।


feature-top