हिंसा के बाद पहली बार प्रधानमंत्री मोदी का मणिपुर दौरा

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मणिपुर पहुंचेंगे और लगभग 8,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे।

मई 2023 में कुकी और मेइती समुदायों के बीच भड़की जातीय हिंसा के बाद यह उनकी राज्य की पहली यात्रा होगी।

पीएम मोदी चुराचांदपुर के पीस ग्राउंड से 7,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

चुराचांदपुर जिला मुख्यतः कुकी बहुल क्षेत्र है। इसके अलावा, वे राजधानी इंफाल से 1,200 करोड़ रुपये की आधारभूत संरचना परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे


feature-top