उत्तरप्रदेश: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

feature-top

मथुरा के बहुचर्चित श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में दोपहर 2 बजे से सुनवाई होगी।

जानकारी के मुताबिक, इस मामले में हाईकोर्ट में लगातार सुनवाई जारी है, लेकिन अब तक वाद बिंदुओं का निर्धारण नहीं हो पाया है।

फिलहाल अदालत हिंदू पक्ष की ओर से दाखिल 18 याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है। मामले की सुनवाई जस्टिस राम मनोहर नारायण मिश्रा की एकल पीठ में हो रही है।


feature-top