नेपाल हिंसा पर संजय राउत की पोस्ट से गरमाई राजनीति

feature-top

हाल ही में नेपाल में युवाओं के विरोध-प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को इस्तीफा देना पड़ा। इस पृष्ठभूमि में शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की, जिस पर अब विवाद खड़ा हो गया है।

संजय राउत के बयान को लेकर शिवसेना नेताओं का आरोप है कि उन्होंने नेपाल की हिंसा का हवाला देकर भारत के युवाओं को भड़काने का प्रयास किया है। शिवसेना का कहना है कि राउत देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए उनके खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए।

इसी मुद्दे को लेकर शिवसेना का एक प्रतिनिधिमंडल मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल पुलिस मुख्यालय पहुंचकर राउत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेगा।


feature-top