‘मैं-मेरा’ नहीं, ‘हम-हमारा’ से सुलझेंगी वैश्विक समस्याएँ : RSS प्रमुख मोहन भागवत

feature-top

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ को वैश्विक टकराव का प्रतीक बताते हुए एक गहरा संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि यह टैरिफ दरअसल "मैं–मेरा" जैसी स्वार्थपरक सोच का परिणाम है, जो व्यक्तिगत स्तर से लेकर राष्ट्रों के स्तर तक विवादों को जन्म देती है। भागवत ने दुनिया को संदेश देते हुए जोर देकर कहा कि यदि हम सभी को अपना मान लें, तो कोई भी दुश्मन शेष नहीं रहेगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वैश्विक समस्याओं का समाधान केवल "हम–हमारा" की भावना से ही संभव है।


feature-top