- Home
- टॉप न्यूज़
- दुर्ग : शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक हेमन्त उपाध्याय निलंबित
दुर्ग : शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक हेमन्त उपाध्याय निलंबित
शिक्षा विभाग में कथित अनियमितताओं और गंभीर कदाचार के आरोपों पर राज्य शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। दुर्ग संभाग के प्रभारी संयुक्त संचालक (शिक्षा) हेमन्त उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय लोक शिक्षण संचालनालय, रायपुर नियत किया गया है। संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा, अंबिकापुर द्वारा जारी पत्र (कमांक/2549/स्था.2/वित्त/2025, दिनांक 06.09.2025) के अनुसार, उपाध्याय के कार्यकाल के दौरान कई अनियमितताओं की पुष्टि हुई है। साथ ही यह भी पाया गया कि उन्होंने अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता का परिचय दिया है।
राज्य शासन ने उनके इस कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत गंभीर कदाचार मानते हुए कार्रवाई की है।
इस संबंध में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 (1)(क) के तहत निलंबन आदेश जारी किया गया है। निलंबन के बाद दुर्ग संभाग में शिक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए शासन ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की है। आर.एल. ठाकुर, उपसंचालक, लोक शिक्षण संचालनालय को दुर्ग संभाग के संयुक्त संचालक (शिक्षा) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
