कंगना रनौत को सुप्रीम कोर्ट से झटका

feature-top

बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। उन्होंने 2020-21 के किसान आंदोलन से जुड़े एक रिट्वीट पर की गई अपनी टिप्पणी के खिलाफ दायर मानहानि केस को रद्द करने की याचिका दाखिल की थी।

सुप्रीम कोर्ट ने कंगना की इस याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया और साफ कहा कि वह निचली अदालत में अपनी बात रख सकती हैं।

यह मामला उस रिट्वीट से जुड़ा है जिसमें कंगना ने एक बुजुर्ग महिला प्रदर्शनकारी को लेकर टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी को मानहानिकारक बताते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था।


feature-top