उमर खालिद, शरजील इमाम और गुलफिशा को सुप्रीम कोर्ट से झटका

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े यूएपीए मामले में आरोपी उमर खालिद, शरजील इमाम, गुलफिशा फातिमा और मीरान हैदर की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई 19 सितंबर तक स्थगित कर दी।

जस्टिस अरविंद कुमार और एनवी अंजारिया की पीठ ने कहा कि फाइलें देर से मिलने के कारण सुनवाई टली है। चारों ने दिल्ली हाईकोर्ट के 2 सितंबर के आदेश को चुनौती दी है।

हाईकोर्ट ने कहा था कि विरोध प्रदर्शन के नाम पर हिंसा की साजिश स्वीकार्य नहीं है और इसी आधार पर जमानत से इनकार कर दिया था।


feature-top