अमेरिकी शुल्कों से भारत पर असर, नौकरियां गईं : कांग्रेस नेता शशि थरूर

feature-top

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि अमेरिका द्वारा लगाए गए शुल्कों का भारत पर गंभीर असर पड़ा है और हजारों नौकरियां गई हैं।

अमेरिका ने भारत से आयातित रूसी तेल पर 50% टैरिफ लगाया है, जिसमें 25% का जुर्माना भी शामिल है।

थरूर ने बताया कि सूरत के रत्न-आभूषण, समुद्री खाद्य और विनिर्माण क्षेत्र में करीब 1.35 लाख लोगों की नौकरियां खत्म हो गई हैं।

उन्होंने कहा कि भारत को इस असर को कम करने के लिए निर्यात बाजारों में विविधता लानी होगी।


feature-top