पंजाब : आप विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को 4 साल की सजा

feature-top

खडूर साहिब से आप विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को अदालत ने एक युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में दोषी करार देते हुए चार साल की सज़ा सुनाई है।

इस मामले में शामिल कुल 11 अन्य आरोपियों को भी सज़ा दी गई है। यह फैसला एडिशनल सेशन जज की अदालत ने सुनाया।

सुनवाई के दौरान अदालत परिसर में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए गए थे। सभी दोषियों को पुलिस हिरासत में कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद सज़ा का ऐलान हुआ।


feature-top